लातेहार
लातेहार का नाम रांची – डाल्टनगंज रोड पर अवस्थित लातेहार के गांव के नाम पर रखा गया है।यह झारखंड की राजधानी रांची से सड़क मार्ग से 100 कि.मी. की दूरी पर है। लातेहार अपनी समृद्ध प्राकृतिक सुंदरता, वन, वन उत्पादों और खनिज के लिए प्रसिद्ध है। छत्तीसगढ़ राज्य और जिला मुख्यालय के अलावा रांची, लोहरदगा, गुमला, पलामू और चतरा जिला से घिरा है।